कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या
कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या


मनीमाजरा.  पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से कई वार कर हत्या कर दी। घटना  सुबह की है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। वारदात के बाद आरोपी फरार है। मृतका की पहचान मनीमाजरा के माडीवाला टाउन के  निवासी मनजीत कौर (42) के रूप में हुई है। तीन बच्चों में से बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। महिला, दो बच्चों और पति जरनैल सिंह (45) के साथ पुश्तैनी मकान में रह रही थी। मनजीत लोगों के घरों पर काम करती थी। आरोपी नशे का आदी था। पुलिस के अनुसार, सुबह 4.30 बजे सूचना घटना की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मनजीत को पीजीआई में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।